शिकारपुर आढ़ती संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए हैं। शनिवार को नवीन अनाज मंडी परिसर में आढ़ती संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने लोगों से गरीबों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीब और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।