परसवाड़ा: नक्सल प्रभावित जैतपुरी में जन समस्या निवारण शिविर, बैगा किसानों को रागी बीज मिला, आईजी, कलेक्टर सहित अन्य उपस्थित
नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ ग्राम जैतपुरी में शनिवार को जनकल्याण एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 643 ग्रामीणों ने भाग लिया। शिविर में आईजी संजय कुमार, कलेक्टर मृणाल मीणा, एसडीएम अर्पित गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।