चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुढ़नु में प्रार्थना के दौरान पांच छात्रा बेहोश हो गई। जो यह घटना मंगलवार को सुबह करीब 10 की बताई जाती है। वही जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत सभी छात्राओं को इलाज के लिए चांद पीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी छात्राओं का इलाज शुरू कर दिया गया है।