बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के अश्लील फोटो फेसबुक पर किए पोस्ट
सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के फोटो एडिट कर अश्लील बनाकर फेसबुक पर डाल दिए गए। महिला ने मामले की शिकायत थाना सीबीगंज पुलिससे की है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसका पति उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।