बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा मोड़ निवासी पोस्ट मास्टर का एटीएम कार्ड चुराकर चोरों ने निकाले साढ़े 6 हजार रुपए, केस दर्ज
कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा मोड निवासी पोस्ट मास्टर का एटीएम कार्ड चुराकर अज्ञात चोरों ने रुपए निकाल लिए। मामले की शिकायत एसएसपी बरेली से की गई है। एसएसपी बरेली के आदेश पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।