जौनपुर: जौनपुर के इतिहास पर शोध करने वाले डॉक्टर सलाउद्दीन का निधन
जौनपुर के इतिहास पर शोध करने वाले डॉ सलाहुद्दीन का बीती रात निधन हो गया। बुधवार को मछलीशहर पड़ाव पर स्थित शाही ईदगाह में सुपुर्दे खाक किया गया । नगर के हुसैनाबाद पुरानी कालोनी के निवासी डॉक्टर सलाहुद्दीन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बरिष्ठ सहायक पद पर तैनात थे , उन्होंने ने जौनपुर के इतिहास पर शोध किया था।