हेतिमपुर मातेश्वरी विद्यालय में गुरुवार दोपहर 12 बजे को लोक विद्यार्थी एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सोहनलाल श्रीमाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर अपने विचार रखे।