झांसी: महिला डायलिसिस टेक्निशियन का शव फंदे पर लटका मिला, 2 साल पहले नई बस्ती के संगम विहार कॉलोनी में हुई थी शादी
Jhansi, Jhansi | Apr 27, 2025 महिला डायलिसिस टेक्नीशियन की लाश फंदे पर लटकी मिली है। उसकी शादी 2 साल पहले ही हुई थी भाई बोला पहली शादी के बाद बहन का तलाक हो गया था। लड़का खुद रिश्ता लेकर आया तो शादी कर दी। मगर, सास पहली शादी को लेकर ताने मारती थी भाई का आरोप है कि ससुराल वालों ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी