मेरठ: फिटकरी गांव में कुत्ते का आतंक,बच्चे पर हमला कर किया घायल, बच्चे के लगे 32 टांके, कई और लोगो पर किया हमला
Meerut, Meerut | Aug 19, 2024 इंचौली के फिटकरी गांव में एक कुत्ते का आतंक है। पांच लोगों को काट चुका है। कुत्ते के हमले में तीन साल के बच्चे को 32 टांके लगे। दिल्ली में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया गया। कुत्ते के डर से ग्रामीण अकेले जंगल में जाने से बच रहे हैं।लोगों के मुताबिक, ग्राम प्रधान शाहरुख से मामले को बताया गया तो उन्होंने कुत्ते को पकड़वाने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।