भुसावर: भुसावर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सोमवार शाम 7:00 बजे प्रेस नोट से मिली जानकारी के अनुसार भुसावर थाना क्षेत्र के गांव ऊलूपुरा में हुए जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरु और अजय उर्फ टीटू पुत्रान हरकेश निवासी ऊलूपुरा, हाल निवासी थाना खेरली मोड़ है।घटना पिछले वर्ष 14 अगस्त 2024 को हुई थी, ऋषिकेश पुत्र मानसिंह ने मामला दर्ज कराया था।