बरेली: बरेली के सभी नाथ मंदिरों पर महिला हेल्प डेस्क, ड्रोन से निगरानी, खुराफातियों पर सख्त नजर रखेंगे एसएसपी अनुराग आर्य
सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्ति चरम पर रही। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने कांवड़ मार्गों व शिवालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। धोपेश्वरनाथ मंदिर में दोनों अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।डीएम ने श्रद्धालुओं को पौधे बांटते हुए इसे प्रसाद बताया।