खैरलांजी तहसील के ग्राम सिवनघाट में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज टेंभरे मुख्य अतिथि के रूप में गुरुवार लगभग दोपहर 1 बजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी युवाओं की उपस्थिति रही। समापन