किस्को: नवाडीह गांव में दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
किस्को प्रखंड अंतर्गत नवाडीह गांव में आगामी दुर्गा पूजा त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की हुई बैठक। जिसमें सभी समुदाय के लोग शामिल होकर आपसी सहमति से शांतिपूर्ण माहोल में त्योहार मनाने का निर्णय लिया। मौके पर कहा गया कि जिस तरह नारी नवाडीह गांव को गंगा-जमुनी तहजीब के नाम से जाना जाता है, आगे भी कायम रखते हुए त्योहार मनाया जाएगा।