बड़ौद: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आगर जिले में चलाया जा रहा तीन दिवस अभियान कलेक्टर ने पिलाई बच्चों को पोलियो की दवाई।
आगर मालवा जिला कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान चलाया गया।जिसमें जिले की समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है।बता दें कि जिला में 691 पोलियो बूथ बनकर बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है।अभियान के अंतर्गत प्रथम दिन बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाई गई।