मेरठ: गंगानगर में डकैती डालने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, इंचौली क्षेत्र में 2 आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली, लूटा हुआ माल बरामद
Meerut, Meerut | Dec 15, 2024 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में उल्देपुर की निमार्णाधीन कॉलोनी में डकैती डालने वाले 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से स्विफ्ट डिजायर, बिना नंबर की स्पेल्डर बाइक, 2 तमंचे, टूल किट और लूटा गया कॉपर बरामद किया है।