हलिया में सोमवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे प्रधान के आवास पर शिष्टाचार भेंट के बाद उ0प्र0 राज्यमंत्री समाज कल्याण जनजाति कल्याण एवं प्रभारी मंत्री चंदौली संजीव कुमार गौड़ व आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार को मनिगढ़ा स्थित एक कार्यक्रम में जाते समय लोगों ने पट्टे की जमीन पर जंगल झाड़ी के नाम पर परेशान करने की शिकायत किया। समस्या का समाधान कराने की बात कही गई।