कटनी जिले के रीठी विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र बकलेहटा की ग्राम पंचायत केना में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण, उपचार और रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।