बिश्रामपुर: बरवाडीह में नशे में धुत हाईवा ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा और पीटा, पुलिस कर रही है जांच
मोड विश्रामपुर मुख्य पथ पर बरवाडीह के पास मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजे शराब के नशे में धुत अनियंत्रित चला रहा एक हाईवा ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़कर पिटा। वही सूचना मिलने पर पहुंची रेहला पुलिस हाईवा ड्राइवर को कब्जे में कर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर खबर लिखे जाने तक हाईवा ड्राइवर का नाम पता नहीं चला पाया था।