भीतरगांव के पसेमा गांव में छह महीने पहले बनी सीसी रोड ओवरलोड ट्रक के भार से धंस गई। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 1:30 बजे बताया ओवरलोड ट्रक की वजह से सड़क धस गई जिससे ट्रक आधा पलट गया। थाना प्रभारी ने बताया दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।