भरनो: अंबेरा में तालाब में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Bharno, Gumla | Jan 18, 2025 भरनो प्रखण्ड के करंज थाना क्षेत्र के करौंदाजोर पंचायत अंतर्गत अम्बेरा गाँव निवासी नवनीत लकड़ा(21)वर्ष का गाँव के ही एक तालाब में डूबने से मौत हो गईं।जानकारी के अनुसार नवनीत अम्बेरा गाँव स्थित जोड़ा पोखर के समीप शौच करने गया हुआ था।शौच के बाद तालाब में धोने के क्रम में फिसल कर तालाब में गिर गया।और तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।जिसके बाद शव का पीएम कराया।