ओबरा: डाला क्षेत्र के मां वैष्णोदेवी मंदिर के सामने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत
Obra, Sonbhadra | Oct 27, 2024 डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के मां वैष्णो देवी मंदिर के सामने रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रविवार की भोर लगभग चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की कटकर मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर जीआरपी पुलिस और डाला पुलिस चौकी ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।