अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरीबड़ में एक निजी स्कूल शारदा एकेडमी का वाहन बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल आज शुक्रवार सुबह कथित रूप से शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से वाहन चला रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने रोका और स्कूल संचालक को मौके पर बुलाकर बच्चों से भरे वाहन को उनके सुपुर्द किया। यह घटना सुबह बच्चों को लेने जाने पर हुई है।