पुलिस मुख्यालय के पास शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार ने कई गाड़ियों को भी टक्कर मारी है।