फुलवरिया के सीमावर्ती क्षेत्र खैरटिया गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे एक युवती घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए मिश्रा बतरहा स्थित एक निजी अस्पताल में लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर के अनुसार स्थिति चिंताजनक बताई गई। इस घटना से परिजन काफी परेशान और चिंतित हैं।