कर्वी: परिक्रमा मार्ग में स्थित बरहा के हनुमान जी का पवित्र स्थान, मंगलवार और शनिवार को दर्शन मात्र से दूर होते हैं कष्ट
चित्रकूट जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भगवान कामतानाथ महाराज के परिक्रमा मार्ग में पड़ता है बजरंगबली महाराज का सिद्ध और पावन स्थान जिसे बरहा के हनुमान जी के नाम से जाना जाता है। यह बेहद ही महत्वपूर्ण और पवित्र धार्मिक स्थल है।