लालगंज: रुद्रपुर के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, अधेड़ व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई । बताया जा रहा है कि आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर रुद्रपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।