टोंक: धोनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर की कार्रवाई, अवैध सामग्री से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर दर्ज किया मामला
Tonk, Tonk | Mar 20, 2025 टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव संथली से पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया है। चालक पुलिस को देखकर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।