कैंपियरगंज: कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ाडीह गांव निवासी ऑटो चालक पर मनबढ़ ने किया चाकू से हमला पुलिस को दी तहरीर
कैंपियरगंज के पीपीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डाढ़ाडीह गांव के राजू तिवारी पर मनबढ़ ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए, स्थानीय व परिवार के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि वह ऑटो चालक है और इसी ऑटो से अपने परिवार का भरण पोषण करता है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।