रामपुर: मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Rampur, Rampur | Aug 5, 2025 मंगलवार को शाम चार बजे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के कार्यकर्ताओं ने रामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश भीम अनार्य के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हनी कठेरिया और एक अन्य महिला कर्मचारी को नारायणा स्कूल से निकाले जाने के विरोध में था। प्रदर्शनकारियों ने इन कर्मचारियों को वापस काम पर रखने की मांग की।