कन्नौज: लिलुईया गांव के सामने CRPF इंस्पेक्टर व उनकी पत्नी से बाइक सवार युवकों ने की मारपीट, FIR दर्ज
सीआरपीएफ इंस्पेक्टर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कार से अलीगढ़ ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी लिलुइया गांव के पास बाइक सवार चार युवकों ने हमला बोल दिया। कार को रोकने के बाद मारपीट करने लगे। अासपास के लोगों ने बचाव किया तो आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।