शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे सूरजगढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिला सर्जन चिकित्सक डॉक्टर सीमा भारती द्वारा 16 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. बंध्याकरण के पश्चात सभी मरीजों को 24 घंटे के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कर चिकित्सक की निगरानी में रखा गया है. सभी मरीज स्वस्थ हैं.