प्रयागराज: प्रयागराज दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़े हनुमान मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
संगम तट पर आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ।इस दौरान उन्होंने पवित्र गंगा की धारा में आस्था की डुबकी लगाई तथा करीब 2:00 बजे के आसपास बड़े हनुमान मंदिर में पहुंची। जहां पर उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की है। प्रयागराज आगमन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही।