रामपुर: चाकू चौराहे के निकट डम्पर की टक्कर से जौनपुर निवासी डाक पार्सल गाड़ी के ड्राइवर की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jun 3, 2025 मंगलवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद जौनपुर निवासी देवानंद दूबे केंटर ड्राइवर थे। अहमदाबाद से रुद्रपुर डाक पार्सल गाड़ी लेकर जा रहे थे। सोमवार व मंगलवार की मध्यरात्रि एक बजे के आसपास चाकू चौराहे के निकट डम्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में देवानंद दूबे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।