मोतिहारी: मोतिहारी न्यायालय के आदेश पर दो जगहों पर कुर्की की हुयी कार्रवाई
मोतिहारी न्यायालय से निर्गत आदेश पर पुलिस ने अलग अलग दो जगहों पर कुर्की की कार्रवाई की। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिपरा थाना क्षेत्र में 2022 में दो अलग अलग लूट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त चिरैया थाना क्षेत्र के दिपही गाँव निवासी के घर की कुर्की की गयी। हत्या काण्ड के अभियुक्त के विरुद्ध रक्सौल के लक्ष्मीपुर में कुर्की की कार्रवाई की गयी।