देहरादून: भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने ज्वॉइन की बीजेपी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद
भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। एक दिन पहले ही कांग्रेस से मनीष खंडूड़ी ने इस्तीफ़ा दिया था।