मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी के युवक की पानीपत की नहर में डूबा, तीन दिन बाद गोताखोरों ने शव को किया बरामद
कुल्हेड़ी निवासी किसान अनवर का बेटा 18 वर्षीय दानिश पानीपत जनपद के गांव मानपुर के समीप लग रही एक रिफाइनरी में वह वेल्डिंग का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पढ़ने के बाद दानिश साथियों के साथ नहर के मानक घाट पर तैरने के लिए गया था। नहर में गोता लगाने के बाद वह ऊपर नहीं आ पाया। जिसका सोमवार को गोताखोरों ने बरामद किया।