अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के तत्वाधान में नया हरसूद में घेराबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार रात करीब 9 बजे से प्रारंभ हुई घेराबाजी प्रतियोगिता रविवार दोपहर 1:30 तक चली। शनिवार रात में घेराबाजी प्रतियोगिता में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने भी शिरकत की थी। घेराबाजी प्रतियोगिता में 12 मंडलों ने भाग लिया था।