झांसी: झांसी रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, डीआरएम ने कर्मचारियों को सम्मानित किया
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल स्थित सीनियर इंस्टीट्यूट में 77वां गणतंत्र दिवस बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को करीब 9:40 पर सलामी दी और रेल परिवार के साथ पूरे देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।