बहराइच: बहादुरचक के पास ई रिक्शा पलटने से पिता पुत्र हुए चोटिल,पिता की हालत गंभीर
जिले के बहादुरचक पास ई रिक्शा पलटने से पिता पुत्र दोनों घायल हो गए। जिसमें पिता की हालत गंभीर देखते हुए आनन फानन में बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि वह मांगलिक कार्यक्रम से वापस जा रहे थे। तभी ई रिक्शा पलट गया। जिससे वह घायल हो गए हैं।