पाली कस्बे के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, पाली-शाहाबाद मार्ग पर गर्रा पुल के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे उन पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचो युवक पुल पर रील बनाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।