कटंगी: अर्जुननाला में मुख्य नहर की छोटी केनाल में अतिक्रमण, व्यर्थ बह रहा पानी, सिंचाई विभाग गहरी नींद में
कटंगी शहर के अर्जुननाला के वार्ड क्रमांक 02 का एक हिस्सा जिसमें कृषि भूमि यानी खाली खेत और आवास शामिल है। वह जलमग्न हो गया है। जिस कारण स्थानीय रहवासियों को परेशानी हो रही है। जलभराव के बाद पानी में कई तरह के कीट-पतंगे पनप रहे है जो शाम होते ही घरों में आ रहे है। यहां पर मध्यम सिंचाई परियोजना नहलेसरा जलाशय की मुख्य नहर का पानी व्यर्थ में जमा हो रहा है।