शनिवार शाम करीब 6 बजे नर्मदापुरम स्थित अपने निज निवास कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि फूल सिंह बरैया का यह महिला-विरोधी बयान अत्यंत निंदनीय है और उनकी ओछी व संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।