बस्ती: बड़े बन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जयंती पर कांशीराम को याद किया गया, समाजवादियों ने किया नमन
Basti, Basti | Mar 15, 2025 समाजवादी पार्टी कार्यालय पर दलित वंचित समाज को नई दिशा देने वाले कांशीराम को उनके जयंती पर याद किया गया। कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद वक्ताओं ने कहा कि उन्होने आर्थिक रूप से शोषित और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिये आखिरी सांस तक प्रयत्न किया है।