अमरोहा: गांव माछरा भगवानपुर में प्रधान ने पट्टे की जमीन पर पानी की टंकी का प्रस्ताव पास कराया, लोगों ने जिला DM से की शिकायत
Amroha, Amroha | Mar 27, 2025 आज गुरुवार की दोपहर दो बजे अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर निवासी गांव के लोग वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष के साथ जाकर अमरोहा जिलाधिकारी से मिले और एक शिकायती पत्र दिया। वाल्मीकि समाज के जिला अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गांव मात्रा भगवानपुर में वाल्मीकि समाज का सरकारी पट्टे की जमीन पर काफी वर्षों से एक परिवार रहता है।