मंदसौर: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में इलेक्टोरल लेट्रेसी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
मंदसौर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर में व्यक्तित्व विकास की मौखिक परीक्षा के अवसर पर इलेक्टोरल लेट्रेसी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई गई।