बूरमू: आरीद पंचायत के कोयजम जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई
Burmu, Ranchi | Mar 17, 2025 बुढ़मू प्रखंड के आरीद पंचायत के कोयजम जंगल में सोमवार सुबह 9 बजे अचानक आग लग गई। आग की वजह से जंगल के कई पेड़ एवं कर पतवार जलकर स्वाहा हो गए। लेकिन गनीमत यह रही कि कोएजम गांव के लोगों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने मिलकर आग बुझा दी। आग बुझाने वालों में कृष्ण मुण्डा, विकेश मुण्डा, योगेन्द्र मुण्डा, किशुन पहान, जीवन मुण्डा, घुजा भुईयां, बबलू मुण्डा, कलेश्व