जयपुर: मोबाइल रिपेयर करने के बहाने छात्रा के फोटो चुराकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने बजाज नगर थाने में कराया मामला दर्ज
Jaipur, Jaipur | Apr 20, 2024 मोबाइल रिपेयर करने के बहाने आरोपी परिचित ने छात्रा के पर्सनल फोटोज चुरा लिए। मिलने से मना करने पर आरोपी ने उसको जान से मारने की धमकी दी। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि कॉलेज छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका मोबाइल खराब होने पर उसके परिचित से पासवर्ड पूछ कर आरोपी फोटो चुराकर ब्लैकमेल कर रहा था।