बक्सर: सेंट्रल जेल में औचक छापेमारी : सुरक्षा की कड़ी निगरानी, हाई प्रोफाइल बंदियों की विशेष जांच ..
Buxar, Buxar | Sep 19, 2024 गृह विभाग के निर्देश पर केंद्रीय कारा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई.छापेमारी के दौरान तकरीबन सवा घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई.उनके साथ एसडीएम, एसडीपीओ, कारा अधीक्षक, कारा उपाधीक्षक, जेल पुलिस व तकरीबन आधा दर्जन थानों की पुलिस मौजूद रही.डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि सवा घंटे तक चली छापेमारी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली.