भोगांव: भोगांव क्षेत्र में PWD द्वारा बनाई जा रही सड़क को प्रधान और उसके पुत्र पर उखाड़ने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
दरअसल पूरा मामला थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम विरायमपुर सतघरा का बताया जा रहा है। जिसमें PWD विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए गिट्टी डाली गई थी। आरोप हे कि गांव के दबंग प्रधान और उसके पुत्र द्वारा सड़क को उखाड़ दिया गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा जब वीडियो बनाया तो उन्हें धमकी भी दी गई। जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हो रहा है।