सिसई: रेड़वा सिसई में पत्नी का अफेयर, पति ने गांव वालों के सामने प्रेमी से कराई दूसरी शादी
Sisai, Gumla | Aug 14, 2025 सिसई थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है। सिसई प्रखंड निवासी रिंकू साहू ने अपनी पत्नी उर्मिला कुमारी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।रिंकू और उर्मिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है। शादी के कुछ समय बाद उर्मिला की मुलाकात बिहार के गया जिले के रहने वाले अविनाश कुमार से हुई। अविनाश एक कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत है।